google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पशु तस्करों के हौसलें बुलंद, लोगों ने किया तस्करी रोकने की मांग।

संवाददाता आनन्द कुमार।
दैनिक समाज जागरण

दुद्धी/ सोनभद्र। उत्तर प्रदेश और झारखंड अंतर्राज्जिय सीमा के विण्ढमगंज थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे एन एच 39 पर पशु से लदी गाड़ियां फर्राटे भर रही हैं। मिली जानकारी के अनुसार लगातार पिकप में लदा गाय प्रति दिन लगभग आठ से दस गाडियां झारखंड की ओर जा रही। जानकारों का कहना है कि स्थानीय लोगों द्वारा पिकप को रोकने का प्रयास किया जाता है तो पिकप चालक रोकने का नाम ही नहीं लेते हैं। जिसके संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि संबंधित थाने को सूचित किया जाता है, लेकिन स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नहीं किया जाता है। जहाँ एक तरफ प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री द्वारा गौ माता के संरक्षण के लिए तरह तरह का योजनाएं चलाई जा रही है फिर भी स्थानीय प्रशासन के द्वारा गौ तस्करों के ऊपर नकेल नहीं कसा जा रहा है जिससे गौ माता के रक्षकों को ठेस पहुँच रहा है। और वहीं दूसरी ओर क्षेत्र में पशु तस्करों के हौसलें बुलंद है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)