मिंटू कुमार समाज जागरण हजारीबाग। शिशु ज्ञान सरोवर सरौनी ,सदर प्रखंड हजारीबाग में वार्षिक परीक्षा का रिजल्ट दी गई । बच्चे अभिभावक के साथ विद्यालय आए और अपना प्रोग्रेस रिपोर्ट कार्ड प्राप्त किया । इसी विद्यालय के कुछ सीनियर क्लास के बच्चे भी अपने छोटे भाई बहन के लिए रिजल्ट रिसीव करने आए ।

कक्षा नर्सरी से लेकर सातवीं तक के बच्चों को वार्षिक परीक्षा फल देते हुए विद्यालय के संस्थापक प्रभु दयाल कुशवाहा ने कहा रिजल्ट पाकर बच्चे खुशी खुशी घर गए । विद्यालय का रिजल्ट सत प्रतिशत रहा । नर्सरी क्लास से लेकर आठवीं क्लास तक के बच्चों का नामांकन चल रहा है।नए सत्र 2026- 27 के लिए शिक्षकों और अभिभावकों के साथ कार्य योजना बनाई गई ताकि नए सत्र में और अधिक बेहतर प्रदर्शन किया जा सके । बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए योजना तरीके से कार्य करने का संकल्प लिया गया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



