google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

अनूपपुर जनसंपर्क विभाग कर रहा कर्मचारियों की फजीहत शास.कार्य 5 दिवस का नहीं हो रहा पालन

आईएस पांडे
अनूपपुर ।मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल द्वारा सम्पूर्ण मध्यप्रदेश के शासकीय कार्यालयों के कार्यदिवस सप्ताह में 05 दिवस (सोमवार से शुक्रवार) निर्धारित किए गए थे।एवं निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए थे।
जिसके कारण अधिकांश कार्यालय में अवकाश शनिवार,रविवार रहता है।लेकिन जनसंपर्क विभाग अनूपपुर के कार्यालय में छोटे-छोटे कर्मचारियों को नवनियुक्त एपीआरओ द्वारा परेशान किया जाता है।
उन्हें 10 बजे कार्यालय खोलने के निर्देश दिए जाते हैं।जबकि स्वयं एपीआरओ समय से कार्यालय में उपस्थित नहीं होती है एवं उनके अधिकांश कर्मचारी भी उपस्थित नहीं होते।लेकिन पेमेंट पूरी निकलती है।
अभी-अभी उनकी नई नियुक्ति शासन द्वारा की गई है जो कि अपने पावर को सर्वोपरि मानते हुए कोई भी लिखित में निर्देश नोटिस जारी नहीं करती।केवल मौखिक में सभी कार्य कर्मचारियों से आदेश का पालन कराती है।जिससे हर किसी को परेशानी होती है।

लोकसभा चुनाव में
पत्रकारों की फजीहत

हाल ही में लोकसभा चुनाव में पत्रकारों की जिस तरह से फजीहत जनसंपर्क विभाग अनूपपुर द्वारा किया गया यह किसी से छुपा हुआ नहीं है।जबकि प्रदेश के अन्य जिलों में पत्रकारों के लिए पूरी तरह से वीआईपी व्यवस्था की गई थी। कहीं से पत्रकारों ने उंगली तक नहीं उठाई।लेकिन अनूपपुर में जनसंपर्क विभाग की जिम्मेदार अधिकारी पत्रकारों की फजीहत कराने में कोई कोर-कसर बाकी नहीं रखी।
मीडिया केंद्र में रखी टीवी जिसमें रिचार्ज नहीं होने से बीच-बीच में बंद हो जाती थी,गर्मी में पत्रकारों को टेंट के नीचे बैठाया गया जहां धूप और गर्मी से पत्रकारों का हाल बेहाल था,कुलर कुछ लोगों को ही हवा दे पा रहे थे।पत्रकारों की गैलरी में पत्रकारों से ज्यादा बाहरी लोगों की एंट्री थी। लेकिन पत्रकारों की जिम्मेदार एपीआरओ को इससे कोई लेना-देना नहीं था।उन्हें तो केवल अपनी हाजिरी बजाना था।
पड़ोसी जिले शहडोल के मीडिया केंद्र में जिस तरह से पत्रकारों को सुविधा दी गई वहां का 10 प्रतिशत भी अनूपपुर के पत्रकारों को सुविधा प्रदान नहीं की गई।
लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की धज्जियां उड़ा दी गई।लेकिन कोई देखने और सुनने वाला नजर नहीं आया।पत्रकारों को बोतल में उबलता हुआ पानी पिलाया गया ठंडे पानी की कोई व्यवस्था नहीं की गई।अधिकांश पत्रकार तो अव्यवस्था देखकर घर पर जाकर टीवी देखना पसंद किए और वहां से उठकर अपने घर की ओर चले गए।
जनसंपर्क विभाग ने अनूपपुर जिले के पत्रकारों के साथ सौतेला व्यवहार किया।पत्रकारों की सुविधाओं का हनन किया जिससे पत्रकारों में काफी नाराजगी देखी गई।
पत्रकारों ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव से निष्क्रिय एपीआरओ को तत्काल हटाकर पूर्ण रूपेण जनसंपर्क अधिकारी की नियुक्ति की अनूपपुर में मांग की है।

उमरिया पीआरओ
को मिला डीडी पावर

मिली जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग ने अनूपपुर में रह चुके जनसंपर्क अधिकारी गजेंद्र द्विवेदी को अनूपपुर जनसंपर्क विभाग का डीडी पावर का अधिकार दिया है।
वर्तमान में वह उमरिया जनसंपर्क विभाग के अधिकारी हैं।एपीआरओ की कार्यप्रणाली को देखते हुए डीडी पावर का अधिकार उन्हें नहीं दिया गया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)