
दैनिक समाज जागरण
अविनाश कुमार, जिला संवाददाता औरंगाबाद बिहार
औरंगाबाद जिले के नबीनगर प्रखण्ड के टंडवा थाना मे चौकीदार दफादार द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर काली पट्टी बांधकर राज्य सरकार के प्रति विरोध जताया गया।
चौकीदार दफादार के विभिन्न मांगों मे जो सेवानिवृत्त हो गए है या जो होने वाले है उनकी अश्रितो को नियुक्ति करने साथ ही स्वैच्छिक सेवा निवृत्ति के लिए दिए गए आवेदन पर अश्रितो को नियुक्ति पत्र देने देने जैसी प्रमुख मांग है।विरोध जताने वालों ने बताया कि यदि इनलोगो की मांगे नहीं मानी गई तो बाध्य होकर आंदोलन किया जाएगा।
काली पट्टी बांधकर विरोध जताने वालों मे श्रवण कुमार सिंह,राम लखन पासवान,राजू कुमार पासवान,सुरेंद्र यादव, मो रसूल खान,लल्लू यादव,विजय दुबे,विश्वरंजन सिंह सहित अन्य चौकीदार दफादार शामिल रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



