google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मोटापा रोग निवारण शिविर का समापन एवं नये योग साधना केंद्र का उद्घाटन

समाज जागरण डेस्क नोएडा

नोएडा/ भारतीय योग संस्थान के द्वारा मोटापा रोग निवारण शिविर का समापन एवं नये योग साधना केंद्र का उद्घाटन समारोह सेक्टर 79, सिविकेट स्टेडिया मे (जिला-4) के सभी अधिकारियों व साधकों की गरिमामयी उपस्थिति मे संपन्न हुआ। इस अवसर पर दिल्ली प्रांत-2 की संगठन मंत्री श्रीमती भूपेंद्र कौर , कार्यकारिणी सदस्य श्री जवाहर लाल यादव जी, जिला प्रधान श्री हीरा सिंह बिष्ट जी, श्री राकेश अग्रवाल जी, श्री रमाकांत द्विवेदी जी, जिला मंत्री श्री संजय शर्मा जी, श्री अभिषेक कुमार जी, श्री सरबजीत सिंह जी, जिला संगठन मंत्री – श्री माता प्रसाद शुक्ला जी , श्री राजकुमार टोंक जी, क्षेत्रिय मंत्री श्रीमती सुरिंदर कौर जी, केंद्र प्रमुख श्री सीता राम यादव जी, श्रीमती श्रेया रानी जी एवं समर्पित कार्यकर्ता श्री संजय गुच्छायत जी मौजूद रहे।

कार्यक्रम सभी साधकों तथा अधिकारियों के पूर्ण सहयोग से संपन्न हुआ जिसके लिए सभी का आभार व्यक्त किया गया। इसके साथ ही नये कक्षा की शुभारंभ पर श्री अजय गुप्ता और टीम को बैनर प्रदान किया गया और केन्द्र प्रमुख भी घोषित किया गया। श्री गुप्ता ने सिविकेट के सभी योग साधकों तथा अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। बताते चले कि यह विशेष योग शिविर 04 अगस्त से 06 अगस्त तक चला जिसका मुख्य लक्ष्य मोटापा रोग निवारण, कारण तथा योग साधना के द्वारा उपचार रहा। योग कक्षा मे योग साधकों को इससे जुड़े विशेष जानकारियों को योग विशेषज्ञों के द्वारा साझा किया गया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

One thought on “मोटापा रोग निवारण शिविर का समापन एवं नये योग साधना केंद्र का उद्घाटन

Comments are closed.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)