google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

शिक्षक मुनीमनोज यादव का हार्ट अटैक से निधन


दैनिक समाज जागरण
छपरा (सारण) सदर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बलुआं के प्रखंड शिक्षक मुनीमनोज यादव का हार्ट एटैक से निधन हो गया।
श्री यादव जाति-आधारित गणना में प्रगणक के रुप में मुसेपुर पंचायत के वार्ड नम्बर 5 में प्रतिनियुक्त थे जो आज औनलाइन डेटा लोड करने घर से छपरा निकले थे उसी दरम्यान अचानक मुसेपुर चौक के पास गिर गये । इलाज हेतु एम्बुलेंस से दिघवारा जाने के क्रम में रास्ते में ही दम तोड़ दिए।
पिछले तीन माह से वेतन न मिलने के कारण भी अच्छे डाक्टर से दिखलाने में आनाकानी कर रहे थे जिसका नतीजा आज वे दुनिया में नहीं रहें।
परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है।वे अपने पीछे चार बेटा एवं एक बेटी छोड़ गए हैं जो सभी अविवाहित हैं।
मुनी मनोज का नियोजन पंचायत राज मुसेपुर के पत्रांक- 5 दिनांक 2-6-2005 के अनुसार मध्य विद्यालय बलुआं प्रखंड सदर में शिक्षामित्र के रूप में हुआ था।
वे अपनी समस्याओं एवं मांगों के प्रति काफी गम्भीर एवं संगठनों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा शुरू से लेते आएं।
वे शिक्षा मित्र कल्याण संघ के प्रमंडलीय अध्यक्ष के रूप में भी अपनी भूमिका निभाई।
वे नौकरी से पहले गाड़ी चलाने से लेकर ग्रामीण चिकित्सक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं इसलिए ज्वार के लोग उन्हें औलराउंडर भी कहा करते थे।
उनके निधन पर वर्तमान मुखिया बब्लू यादव, पुर्व मुखिया मुन्ना राय, शिक्षक संघ बिहार के प्रदेश कोषाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, अध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह,सचिव दीलीप गुप्ता, विनोद ठाकुर,बीरबल यादव, संजय राय, नागमणी , पुलिस राय, ओमप्रकाश राय, पूर्व सरपंच सर्वानंद राय,वयवसायी जयंत राय सभी ने गहरी संवेदना व्यक्त किया ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)