google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नबीनगर रोड में खाद की जा रही कालाबाजारी अधिकारियों को दिया आवेदन

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 4 अगस्त 2024 नबीनगर प्रखंड के पिपरा पंचायत क्षेत्र के नबीनगर रोड (स्टेशन)गांव मे खाद विक्रेता द्वारा खाद की कलाबाजारी करने की सुचना है।।समाजिक कार्यकर्ता एवम राजद व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष संतोष प्रसाद गुप्ता एवम अन्य ने जिला कृषि पदाधिकारी कार्यालय औरंगाबाद और प्रखंड कृषि पदाधिकारी नबीनगर को लिखित आवेदन देकर कहा है कि नवीनगर रोड में यूरिया खाद कि काला बाजारी विक्रेता श्री राम ट्रेडर्स द्वारा किया जा रहा है शिकायत कर्ता ने कहा है कि श्री राम ट्रेडर्स के मालिक शंकर प्रसाद जायसवाल द्वारा निर्धारित दर से अधिक मनमाने दामों पर खाद की बिक्री की जाती है।विरोध करने पर धमकी देता है की जहां जाना है जाओ हम अधिकारियों को महीना देते हैं।मुझे कुछ नहीं होगा वहीं संतोष गुप्ता द्वारा आशंका व्यक्त की गई है कि विरोध करने के कारण खाद विक्रेता शंकर प्रसाद जायसवाल द्वारा उस पर शारीरिक क्षति पहुंचाने के उद्देश्य से कभी भी हमला कराया जा सकता है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)