google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

विश्व दिव्यांग दिवस पर विभिन्न श्रेणियों में राज्य स्तरीय पुरस्कार हेतु 25 जुलाई तक आवेदन करें ।

समाज जागरण दैनिक
विश्व नाथ त्रिपाठी

प्रतापगढ़। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी मनोज कुमार मिश्रा ने अवगत कराया है कि 03 दिसम्बर 2024 को विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर विभिन्न श्रेणी के राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय पुरस्कार विभिन्न श्रेणीयो में प्रदान किये जायेगे। राज्य स्तरीय पुरस्कार हेतु जो श्रेणिया निर्धारित है उनमें क्रमश : दक्ष दिव्यांग कर्मचारी स्वनियोजित दिव्यांगजन के लिये राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांग हेतु सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता तथा सर्वश्रेष्ठ प्लेसमेन्ट अधिकारी या एजेंसी के लिये सेवायोजको को राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन के निर्मित्त कार्यरत सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति तथा सर्वश्रेष्ठ संस्था के लिये राज्य स्तरीय पुरस्कार, प्रेरणासोत हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन के जीवन सुधारने के निमित्त सर्वश्रेष्ठ नवीन अनुसंधान या उत्पाद विकास के लिये राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन हेतु “बाधामुक्त वातावरण के सृजन हेतु सर्वश्रेष्ठ जिला के लिये राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन को पुनर्वास सेवाएं प्रदान करने वाले सर्वश्रेष्ठ जिला के लिये राज्य स्तरीय पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ सृजनशील दिव्यांग वयस्क व्यक्तियों एवं सर्वश्रेष्ठ बालक/बालिका हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ बेलप्रेस के लिये राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन के लिये राज्य स्तरीय पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग खिलाडियो के लिये राज्य स्तरीय पुरस्कार तथा दिव्यांगजन के सशक्तीकरण हेतु कार्यरत अधिकारी कर्मचारी के लिये राज्य स्तरीय पुरस्कार है। उन्होंने बताया है की निर्धारित श्रेणीयों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले इच्छुक व्यक्ति दिनांक 25 जुलाई 2024 तक अपने आवेदन पत्र समस्त पपत्रो सहित जिला दिव्यांग जन सशक्तीकरण अधिकारी कक्ष संख्या 28 विकास भवन प्रतापगढ़ में जमा कर सकते है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)