दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 20 नवंबर 2024 बुधवार को उच्य माध्यमिक विद्यालय नबीनगर में समारोह पूर्वक सक्षमता पास शिक्षको को नियुक्ति पत्र सौंपा गया।कार्यक्रम का शुभारंभ जिला उप समाहर्ता रत्ना कुमारी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अरुण सिंह सहित अन्य लोगो द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। अब नियोजित शिक्षक विशिष्ट शिक्षक कहे जाएंगे। नियुक्ति पत्र वितरण को लेकर चार काउंटर बनाए गए थे।काउंटर से उप समाहर्ता और बीडीओ के हाथों नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले शिक्षक मनीष कुमार,आनंद कुमार लक्ष्मी कुमारी,संजीव कुमार,रमेश कुमार,रणजीत कुमार,धीरेंद्र कुमार सिंह,धर्मवीर कुमार,संतोष कुमार,अवनीश कुमार,सुधीर कुमार सहित सैकड़ों शिक्षको ने नियुक्ति पत्र प्राप्त किया। मौके पर में बीपीएम सौंदर्य कुमार,अरुणजय कुमार,राहुल कुमार,पप्पू कुमार,लेखा पाल सौरभ कुमार मौजूद थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



