बुढार। नगर परिषद बुढार में एल्डरमैन पद पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं की नियुक्ति किए जाने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। नगर विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से इन अनुभवी एवं समाजसेवी व्यक्तियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नियुक्त किए गए एल्डरमैन में श्रीमती तारा शर्मा ,अशोक बैस ,संजू पत्रिक एवं रविकांत चौरसिया शामिल हैं। ये सभी लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे हैं और क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देते रहे हैं।
स्थानीय नागरिकों ने इन नियुक्तियों का स्वागत करते हुए विश्वास जताया है कि सभी नवनियुक्त एल्डरमैन नगर परिषद बुढार के विकास, स्वच्छता, आधारभूत सुविधाओं और जनसमस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।
नवनियुक्त सदस्यों ने भी जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंगे और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सतत प्रयासरत रहेंगे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



