google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नये सत्र के प्रथम दिवस में स्कूल चलो अभियान का आयोजन

समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।।
उत्तर प्रदेश सरकार के आदेशानुसार बुधवार को सुबह ही जिले के सेवापुरी ब्लॉक के सरकारी विद्यालय में प्रथम दिन को बच्चों के चंदन तिलक लगाकर स्वागत किया गया ।सभी विद्यालय में बैनर झंडे श्लोगन पट्टी के साथ बाजे गाजे के साथ अपने अपने सेवित क्षेत्र में बच्चों के विद्यालय में नामांकन कराने के स्कूलों चलो अभियान की रैली निकाली गयी।खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार यादव यू0 पी0 एस0 ठठरा के रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया उन्होने यह बताया कि इस रैली के उद्देश्य 6वर्ष से 14 के समस्त बच्चों को विद्यालय से जोड़ते हुये नामांकन कराया जाए आधुनिक पद्धति से अपनी बेसिक शिक्षा को प्राप्त करें।

जगह , जगह विद्यालय पर ग्राम प्रधान ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किये।प्रबंधन समिति के अध्यक्ष औऱ सदस्य भी रैली में शामिल रहे। वहीं आज सत्र के प्रथम दिवस में विद्यालय में सभी कक्षा के बच्चों को पुस्तक वितरण समारोह पूर्वक किया गया ।पुस्तक वितरण समारोह में खंड शिक्षा अधिकारी सेवापुरी संजय कुमार यादव प्राथमिक विद्यालय भिटकुरी , कम्पोजिट विद्यालय हाथी में शामिल हुये उन्होंने ने छात्र को बताया कि किताब हमारा सही दोस्त है जो परीक्षा में मदद करते है। और विद्यालय में ए 0आर0 पी0भी रैली और पुस्तक वितरण में भाग लिये।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)