सूचना पर थाना प्रभारी व चौकी प्रभारी पहुंचे, स्थिति नियंत्रण में
विजय शंकर पाण्डेय जिला संवाददाता/ समाज जागरण
सोनभद्र। रायपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सरई गढ़ के टोला पिपरा में अराजक तत्वों द्वारा समय से पहले होलिका में आग लगा दी जिससे गांव में तनाव की स्थिति पैदा हो गई।
ग्रामीणों का आरोप है कि यह कार्य जानबूझकर किया गया, जिससे वर्षों पुरानी परंपरा आहत हुई है।

स्थिति को देखते हुए मौके पर प्रशासन एवं पुलिस बल पूरी तरह तैनात है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। अधिकारियों द्वारा लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है, वहीं मामले की जांच की बात कही जा रही है।
थाना प्रभारी अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि सरई गढ़ टोला पिपरा में रितेश के खेत में लगा छप्पर उठाकर रात्रि में होलिका पर रख दिया गया था इसी तरह का कृत्य पिछले वर्ष भी किया गया था जिससे नाराज रितेश ने होलिका में आग लगा दिया जिसे गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है व होलिका को पुनः स्थापित करवा दिया गया है मौके पर शांति व्यस्था बनी हुई है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



