अररिया।
भाजपा के कद्दावर नेता राजीव कुमार झा ऊर्फ पप्पू झा के संदेहास्पद स्थिति में निधन से अररिया जिले में सनसनी फैल गई है। उनके निधन के बाद, एफ सी एल और स्थानीय थाना की टीमें सभी बिंदुओं पर जांच कर रही हैं।
मृतक के परिवार में गहरा दुःख है, उनके छोटे भाई रिंकू झा ने इसे साजिश के तहत हत्या बताया है और न्याय की मांग की है। परिवार ने अररिया के एसपी से न्याय की मांग की है और स्थानीय प्रशासन से सख्ती से कार्रवाई करने की अपील की है।
वहीं घटना स्थल पर नरपतगंज के विधायक जयप्रकाश यादव, भाजपा नेता रंजीत यादव, जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण झा, पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष सुराणा, पूर्व जिला अध्यक्ष आलोक भगत ,प्रेम मिश्रा, जगदीश झा गुड्डू ,बबलू झा सहितअनेक लोग मौजूद थे।
उनके निधन पर पैनोरमा ग्रुप के सीएमडी संजीव मिश्रा,परशुराम परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित अजय कुमार झा, राजद नेता अविनाश आनंद सहित भाजपा नेताओं, शिवपुरी, जहानपुर निवासियों ने गहरी संवेदना प्रकट किया है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



