google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सेक्टर-75 के छठ घाट पर हजारों छठव्रतियों ने उदीयमान भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित किया

पारण के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व का हुआ समापन:डॉ॰मुन्ना कुमार शर्मा

नोएडा।कार्तिक शुक्ल पक्ष सप्तमी तिथि को चार दिवसीय सूर्योपासना के महान लोकपर्व छठ महापर्व के अंतिम दिन नोएडा के सेक्टर-75 स्थित सेंट्रल पार्क के छठ घाट सहित शहर के लगभग 250 छठ घाटों पर हजारों छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं ने अत्यंत श्रद्धा,भक्ति एवं उल्लास के साथ प्रातःकाल उदीयमान भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित किया।अर्घ्य एवं पारण के साथ ही सूर्योपासना के इस पावन महापर्व का विधिवत समापन हो गया।


अखिल भारतीय प्रवासी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं श्री सूर्यदेव पूजा समिति,नोएडा के अध्यक्ष डॉ॰मुन्ना कुमार शर्मा ने बताया कि छठ महापर्व के चौथे एवं अंतिम दिन छठव्रतियों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार बांस के सूप में ठेकुआ,लड़ुआ,बताशा,बद्धी,अगरबत्ती,सिंदूर, पान,कसेली तथा सेब,केला,संतरा,डाभ,सिंघाड़ा, सूथनी,मूली,अमरूद सहित विभिन्न मौसमी फलों एवं पूजन सामग्री को सजाकर अपने हाथों में उठाया और उदीयमान भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित किया।इस अवसर पर व्रतियों ने अपने परिवार की सुख-समृद्धि,संतान की खुशहाली,आरोग्य,दीर्घायु एवं मंगलमय जीवन की कामना की।घाट पर उपस्थित श्रद्धालुओं एवं परिवार के सदस्यों ने भी भगवान सूर्यदेव को जल अर्पित कर पूजा-अर्चना की।


सेक्टर-75 के सेंट्रल पार्क स्थित छठ घाट पर प्रातः चार बजे से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था।छठी मैया के पारंपरिक एवं मधुर लोकगीतों,सूर्यदेव की आराधना और श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति से पूरा वातावरण भक्तिमय एवं आध्यात्मिक उल्लास से सराबोर हो गया।


इस पावन अवसर पर श्री सूर्यदेव पूजा समिति के अध्यक्ष डॉ॰मुन्ना कुमार शर्मा,संयोजक ओपी तिवारी,महासचिव राजीव त्यागी,कोषाध्यक्ष प्रभात कुमार,उपाध्यक्ष डॉ॰शशांक शेखर, सहसंयोजक राकेश श्रीवास्तव,ब्रजेश शर्मा, हीरालाल यादव,मनीष यादव,कैप्टन राकेश कुमार,डॉ॰भारतेंदु कुमार,मल्लिकेश्वर झा,सीए निशांत कुमार,संतोष कुमार,वीके खुराना,ज्ञानेश मिश्रा,अनमोल सिंह,अनुराग श्रीवास्तव,आनंद सक्सेना,अतुल जैन,सहित हजारों छठव्रती एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।


डॉ॰मुन्ना कुमार शर्मा ने बताया कि प्रातःकाल भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित करने के पश्चात छठव्रतियों ने विधि-विधान एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पारण किया।इसके साथ ही चार दिवसीय छठ महापर्व का विधिवत समापन हो गया।इस अवसर पर श्री सूर्यदेव पूजा समिति की ओर से सभी उपस्थित श्रद्धालुओं को फल प्रसाद वितरित किया गया तथा भंडारे का आयोजन कर सभी को प्रसाद ग्रहण कराया गया।
अंत में समिति के अध्यक्ष डॉ॰मुन्ना कुमार शर्मा एवं अन्य पदाधिकारियों ने सभी छठव्रतियों,श्रद्धालुओं,सेक्टरवासियों एवं सहयोगकर्ताओं को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।उन्होंने भगवान सूर्यदेव एवं छठी मैया से प्रार्थना की कि सभी के जीवन में सुख,शांति,समृद्धि,आरोग्य एवं खुशहाली बनी रहे तथा समाज में प्रेम,सद्भाव और भाईचारे की भावना निरंतर मजबूत होती रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)