google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नशे के विरूद्ध अररिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई,1152 लीटर विदेशी शराब सहित 03 शराब कारोबारी गिरफ्तार

अररिया/प्रदीप कुमार झा।

दिनांक-03.07.2024 को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि असम से ट्रक द्वारा भारी मात्रा में विदेशी शराब अवैध बिकी हेतु बिहार लायी जा रही है। सूचना के आधार पर शराब बरामदगी एवं शराब कारोबारियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक, अररिया के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, फारबिसगंज के नेतृत्व में नरपतगंज थानाध्यक्ष एवं डी०आई०यू०, अररिया की टीम गठित किया गया। टीम द्वारा एन0एच0-57 के पास से 01. सुजीत कुमार पे०- सिया प्रसाद सिंह, 02. विशाल कुमार पे०- अवधेश सिंह दोनों सा०- कुढ़नी, जिला- मुजफ्फपुर, 03. केशव किशोर पे०- पंकज कुमार, सा०- बहननगरी, थाना- सरैया, जिला को एक ट्रक में कुल 1152 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
उक्त के संबंध में नरपतगंज थाना कांड सं0-365/24, दिनांक-03.07.24, धारा-30 (ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
बरामदगी

  1. कुल विदेशी शराब-1152 लीटर
  2. ट्रक-01
  3. मोबाईल फोन-03

Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)