मादक पदार्थ तस्करो के विरूद्ध अररिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई

184 ग्राम स्मैक कीमत करीब 19 लाख रूपया एवं नगद 1,62,000/- रूपया के साथ 02 तस्कर गिरफ्तार

सिकटी /बरदाहा/डा. रूद्र किंकर/प्रदीप/कृष्ण।

पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि सिकटी थानाक्षेत्र अंतर्गत ग्राम भपटीया, काली चौक खोरागाछ में मादक पदार्थ का अवैध खरीद-बिकी का काम किया जाता है। प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अररिया के नेतृत्व में थानाध्यक्ष, सिकटी थाना, थानाध्यक्ष, बरदाहा थाना एवं डी०आई०यू० के साथ एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम के द्वारा विधिवत् छापेमारी कर तस्कर जितेन्द्र सिंह पिता महेश लाल सिंह, सा० खोरागाछ, थाना सिकटी, अररिया अररिया के घर से कुल-184 ग्राम स्मैक एवं नगद कुल 1,62,000/- रूपया के साथ तस्करी में संलिप्त अपराधकर्मी 01. जितेन्द्र सिंह, उम्र 28 वर्ष पिता महेश लाल सिंह, सा० खोरागाछ, थाना सिकटी, अररिया अररिया एवं 02. पवन कुमार भारती उम्र 19 वर्ष पे० देवनारायण मंडल, सा० भवटीया, वार्ड न0-11, थाना सिकटी, जिला अररिया को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त जितेन्द्र सिंह का मादक पदार्थ के तस्करी से संबंधित पूर्व से भी अपराधिक इतिहास रहा है। इस तस्करी के अवैध कारोबार में शामिल अन्य अपराधियों की पहचान, गिरफ्तारी एवं Backward Forward Linkages का पता लगाने हेतु अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। उक्त के संबंध में सिकटी थाना कांड संख्या-152/24, दिनांक 08.10.24, धारा-8 (C)/20 (b) एन०डी०पी०एस० एक्ट के तहत कांड दर्ज किया गया है।
उपर्युक्त संबंध में सिकटी थाना अंतर्गत अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि अररिया पुलिस द्वारा दिनांक 01.09.2024 से 07.10.2024 तक नशीले पदार्थों के विरूद्ध तस्करों, उपयोगकर्ताओं के विरूद्ध सुचारू रूप से कार्रवाई करते हुये निम्न उपलब्धि प्राप्त किया गया हैः- 01. गांजा-815 किलोग्राम (कीमत करीब-04 करोड़ रूपया) 02. स्मैक 783 ग्राम (कीमत करीब 78 लाख रूपया) 03. कफ सिरप-132 लीटर 04. एन०डी०पी०एस० एक्ट में कुल गिरफ्तारी-47।

छापेमारी/गिरफ्तारी टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारीयों का नाम 1. पुलिस अवर निरीक्षक-सह-थानाध्यक्ष नारेन्द्र कुमार, सिकटी थाना।
पुलिस अवर निरीक्षक-सह-थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य, बरदाहा थाना।
पुलिस अवर निरीक्षक, सकलदीप यादव, सिकटी थाना।
प्र० पुलिस अवर निरीक्षक उज्ज्वल सिंह, सिकटी थाना।
प्र०पुलिस अवर निरीक्षक खुश्बू कुमारी, बरदाहा थाना।
डी०आई०यू० टीम एवं सशस्त्र बल।

Leave a Reply