google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

इकोटेक-3 पुलिस ने बाइक चोर गैंग का किया पर्दाफाश, 9 वाहन बरामद, 5 आरोपी गिरफ्तार

चार आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग को भी लिया गया हिरासत में; अवैध चाकू और फर्जी नंबर प्लेट भी मिली

ग्रेटर नोएडा। थाना इकोटेक-3 पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस मामले में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।

पुलिस की कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे व निशानदेही पर चोरी की 9 मोटरसाइकिलें, 1 फर्जी नंबर प्लेट तथा 3 अवैध चाकू बरामद किए गए हैं। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि वे वाहन चोरी कर उन्हें अलग-अलग इलाकों में बेचने की फिराक में थे।

थाना इकोटेक-3 की इस कार्रवाई को स्थानीय प्रशासन और आम जनता ने सराहा है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरोह पर पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं और इनके नेटवर्क की विस्तार से जांच की जा रही है।

एसएचओ इकोटेक-3 के अनुसार, इस सफलता से क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाओं पर लगाम लगने की उम्मीद है।

NoidaPolice #CrimeNews #BikeThiefGang #GreaterNoida #VehicleTheft #UPPoliceAction #इकोटेक3 #BikerGangArrested #PoliceSeized9Bikes #ViralNews #LawAndOrder


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)