1,61,100 रूपया, 20 ए०टी०एम० कार्ड, 15 मोबाईल, 33 सीम कार्ड सहित 4 अपराधी गिरफ्तार
प्रदीप कुमार झा /अररिया ।
गुप्त सूचना के आधार पर अद्योस्ताक्षरी के निर्देश पर संतोष कुमार पोद्दार एवं माधुरी कुमारी परि० पुलिस उपाधीक्षक, अररिया के नेतृत्व में थानाध्यक्ष अररिया, कुर्साकांटा, ताराबाडी थाना एवं डी०आई०यू० अररिया के द्वारा टीम गठित कर फ्रॉड कॉल के माध्यम से झांसा में लेकर ठगी करने वाले साईबर अपराधी 01 शाह मजीद अली उम्र 26 वर्ष पे० साह जहीर, सा० कमलदाहा, 02. अभिषेक कुमार साह उम्र 28 वर्ष पे० जगदीश प्रसाद साह, सा० मरातीपुर, 03. चंदन पासवान उम्र करीब 24 वर्ष पे० केदार पासवान, सा० शंकरपुर, तीनो थाना कुर्साकांटा एवं 04. रविन्द्र कुमार साह उम्र 32 वर्ष पे० रामस्वरूप साह, सा० बटुरबाड़ी वार्ड न0-02. थाना ताराबाड़ी, जिला अररिया को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार अपराधियों द्वारा पुछताछ के कम में बताया गया कि हमलोग लोगों को फ्रॉड फोन
कॉल के माध्यम से झांसा में लेकर पैसा ठगी करते है। ठगी किये गये पैसो को अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर पैसा को ए०टी०एम०/ यू०पी०आई० के माध्यम से निकाल लेते है। इस संबंध में अररिया थाना
कांड संख्या-227/24, दिनांक-10.04.24, धारा-419/420/467/468/ 34 भा०द०वि० एवं 66 (सी)/66 (डी) आई०टी० एक्ट के अन्तर्गत कांड दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
- शाह मजीद अली उम्र 26 वर्ष पे० साह जहीर, सा० कमलदाहा, थाना कुर्साकांटा, जिला अररिया। 2. अभिषेक कुमार साह उम्र 28 वर्ष पे० जगदीश प्रसाद साह, सा० मरातीपुर, थाना कुर्साकांटा, जिला अररिया।
- चंदन पासवान उम्र करीब 24 वर्ष पे० केदार पासवान, सा० शंकरपुर, थाना कुर्साकांटा,जिला अररिया। 4. रविन्द्र कुमार साह उम्र 32 वर्ष पे० रामस्वरूप साह, सा० बटुरबाड़ी वार्ड न0-02, थाना ताराबाडी, जिला अररिया।
बरामदगी - रूपया-1,61,100/-
- ए०टी०एम० कार्ड-20 पीस
- मोबाईल-15 पीस
- सीम कार्ड-33 पीस
- मोटरसाईकिल-01
छापेमारी टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारियों का नाम
- संतोष कुमार पोद्दार, परि० पुलिस उपाधीक्षक, अररिया।
- माधुरी कुमारी, परि०पुलिस उपाधीक्षक, अररिया।
- पु०नि० मनिष कुमार रजक, थानाध्यक्ष अररिया थाना।
- पु०अ०नि० रवि कुमार, थानाध्यक्ष ताराबाड़ी थाना।
- पु०अ०नि० अभिषेक कुमार, थानाध्यक्ष कुर्साकांटा थाना।
- पु०अ०नि० संजीव कुमार अररिया थाना।
- पु०अ०नि० शिल्पा कुमारी, अररिया थाना।
- पु०अ०नि० अंकुर कुमार, अररिया थाना।
- डी०आई०य० टीम अररिया।