दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) नगर पंचायत नबीनगर क्षेत्र के वार्ड 8 मंगल बाजार पानी टंकी के समीप से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ झारखंड निर्मित देसी टनाका शराब बरामद किया गया है । थानाध्यक्ष द्वारा बताया गया कि गुप्त सूचना पर पी एस आई श्याम बाबू एवंम पीटीसी रूप कमल सिंह एवं सशस्त्र बल द्वारा छापेमारी के दौरान पानी टंकी के समीप से 42 बोतल अंग्रेजी शराब और 76 बोतल देसी टनाका शराब बरामद किया गया वही शराब तस्कर भागने मे कामयाब रहे।मामले में थानाध्यक्ष द्वारा बताया गया कि शराब को जप्त कर थाना लाया गया है और अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कारवाई की जा रही है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



