google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

घर-घर पहुंच रही कृत्रिम गर्भाधान सेवा, पशुपालकों को मिल रहा सीधा लाभ

पंकज कुमार पाठक, दैनिक समाज जागरण

पदमा- पशुपालन को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में कृत्रिम गर्भाधान कर्मी (ए आई) ललन कुमार (लालू यादव) सराहनीय कार्य कर रहे हैं। झारखंड स्टेट इम्प्लॉयिंग एजेंसी फॉर कैटल एंड बफेलो डेवलपमेंट। जेएसआईएसीबीडी) से प्रशिक्षित ललन कुमार पदमा प्रखंड के विभिन्न गांवों में घर-घर जाकर कृत्रिम गर्भाधान की सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं।

अब तक वे 400 से अधिक गाय एवं भैंसों का सफल कृत्रिम गर्भाधान कर चुके हैं, जिससे उच्च नस्ल के पशुओं की संख्या बढ़ी है और दुग्ध उत्पादन में भी वृद्धि हुई है। 35 से अधिक गांवों में उनकी सेवाओं का लाभ 300 से ज्यादा पशुपालकों को मिल रहा है। कृत्रिम गर्भाधान के साथ-साथ वे पशुपालकों को पशु स्वास्थ्य, संतुलित आहार, टीकाकरण एवं वैज्ञानिक पशुपालन की जानकारी भी दे रहे हैं। ग्रामीणों का मानना है कि उनकी पहल से पशुपालन व्यवसाय को नई दिशा मिली है और किसानों की आमदनी बढ़ाने में मदद मिल रही है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)