समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश
पटना/ जिले के दुल्हिन बाजार प्रखंड क्षेत्र में पैक्स चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मी अपने चरम पर पहुँच गई है। इसी क्रम में बुधवार को सोरंगपुर पैक्स से अध्यक्ष पद के लिए कद्दावर प्रत्याशी अरुण कुमार ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ प्रखंड मुख्यालय पहुँचकर भव्य तरीके से नामांकन दाखिल किया। अरुण कुमार के नामांकन जुलूस में उमड़ी भीड़ ने विरोधियों के खेमे में हलचल पैदा कर दी है। बुधवार सुबह से ही अरुण कुमार के आवास पर समर्थकों का जुटना शुरू हो गया था। गाजे-बाजे और फूल-मालाओं से लदे प्रत्याशी जब प्रखंड मुख्यालय की ओर बढ़े, तो रास्ते भर समर्थकों ने नारेबाजी कर माहौल को पूरी तरह चुनावी रंग में रंग दिया।
प्रखंड परिसर में नामांकन के दौरान पैर रखने तक की जगह नहीं थी। लोगों का उत्साह यह बता रहा था कि इस बार सोरंगपुर पैक्स का मुकाबला काफी दिलचस्प होने वाला है। नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए अरुण कुमार ने अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट करते हुए कहा की मेरा मुख्य उद्देश्य किसानों के हितों की रक्षा करना है। आज भी हमारे क्षेत्र के किसान खाद-बीज और धान अधिप्राप्ति जैसी बुनियादी समस्याओं से जूझ रहे हैं। अगर सोरंगपुर की जनता मुझे सेवा का मौका देती है, तो पैक्स के कार्यों में पूर्ण पारदर्शिता लाई जाएगी और सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे किसानों तक पहुँचाया जाएगा।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



