समाज जागरण दीपक कुमार
ट्राइबल रिसर्च सेंटर में आयोजित सम्मान समारोह में ग्रमीण विकास सह पंचायती राज्य मंत्री दीपिका पांडेय, एडीजी अनिल पालटा, पद्मश्री बलबीर दत्त ने किया सम्मानित
छतरपुर: अपने सामाजिक कार्यों से झारखंड में छतरपुर का मान बढ़ा रहे समाजिक कार्यकर्ता सह वरिष्ठ पत्रकार अरविन्द गुप्ता चुनमून को राजधानी रांची के ट्राइबल रिसर्च सेंटर मोरहाबादी के सभागार में ‘स्पंदन अवार्ड’ से नवाजा गया। यह सम्मान राज्य की ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह जी, पद्मश्री बलबीर दत्त जी और झारखण्ड पुलिस के एडीजी अनिल पालटा जी ने संयुक्त रूप से उन्हें दिया। यह सम्मान समारोह देश में भ्रूण हत्या को रोकने की दिशा में बेमिसाल कार्य कर रही सामाजिक संस्था पा-लो-ना के सौजन्य से आयोजित था। समारोह में देश के विभिन्न हिस्से से आये सामाजिक कार्यकर्ताओं को अवार्ड से नवाजा गया। वहीं अवार्ड मिलने के बाद अरविन्द ने कहा कि वे यह अवार्ड वे छतरपुर की धरती के नाम करते हैं, जिसने उन्हें इस लायक बनाया।
उन्होंने सम्मान के लिए सामाजिक संस्था पालो-ना की निदेशिका मोनिका आर्या जी के प्रति आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि भ्रूण हत्या जैसे संवेदनशील मुद्दे पर सभी लोगों को आगे आना चाहिए ताकि नवजात बच्चों की मौतों को रोका जा सके। उन्होंने बताया कि देश के रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने उद्घाटन समारोह कार्यक्रम में शामिल हो कर इस गम्भीर मसले पर कानून बनाने हेतु केंद्र सरकार से बात करने का आश्वासन दिया है। वहीं राज्य की ग्रामीण विकास सह पंचायती राज्य मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने भी आश्वस्त किया है कि राज्य में भ्रूण हत्याओं को रोकने की दिशा में कानून बनाने पर बल दिया जाएगा। पद्मश्री बलबीर दत्त और एडीजी अनिल पालटा ने भी लोगों से आह्वान किया कि समाज की इस घातक कुरीति के खात्मे के लिए सभी लोग आगे आएं। अरविंद ने कहा कि इस मसले पर कड़े कानून बनाने के साथ साथ सामाजिक जन जागरण की आवश्यकता है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



