google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

जे एस एफ के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण कुमार का जत्था प्रयागराज के लिए प्रस्थान

25 जनवरी को जूना अखाड़े में जनसंख्या समाधान फाउंडेशन का ऐतिहासिक नामकरण

मिशन हिंदू राष्ट्र के लिए उठाए जाएंगे अहम कदम।

महाकुंभ में ‘हिंदू फ्रंट ऑफ भारत’ का नामकरण

फारबिसगंज।

जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण कुमार और राष्ट्रीय सचिव बिमल यादव के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं का जत्था 25 जनवरी को प्रयागराज के महाकुंभ में शामिल होने के लिए रवाना हुआ। जूना अखाड़े में महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी और फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी की उपस्थिति में ‘हिंदू फ्रंट ऑफ भारत’ का नामकरण होगा। इस मौके पर मिशन हिंदू राष्ट्र के तहत महत्वपूर्ण प्रस्तावों की घोषणा की जाएगी, जिनमें जनसंख्या नियंत्रण कानून, समान नागरिक संहिता और धार्मिक स्वतंत्रता के मुद्दे प्रमुख होंगे।

देशव्यापी जागरूकता अभियान
26 जनवरी से फाउंडेशन जनसंख्या नियंत्रण और समान नागरिक संहिता के समर्थन में जन जागरूकता अभियान शुरू करेगा। इस अभियान में लाखों मंदिरों में साप्ताहिक मंगल मिलन कार्यक्रम होंगे, जिनमें हनुमान चालीसा पाठ और अन्य धार्मिक आयोजन होंगे।

महाकुंभ में प्रमुख कार्यकर्ताओं की उपस्थिति
कार्यकर्ताओं में चरणदास, नवलेश सिंह, रजनीकांत सिंह, मनीष मिश्रा जैसे प्रमुख सदस्य शामिल होंगे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)