google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

भाजपा नेता बिनोद राय के निर्देश अनुसार ईचागढ़ विधानसभा के जलमग्न क्षेत्रों का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया दौरा , पीड़ितों में वितरण किया सुखा सामग्री

दैनिक समाज जागरण, बिकाश

ईचागढ़- सरायकेला-खरसवाँ जिला अंतर्गत कुकड़ू प्रखंड के दयापुर, झापागोड़ा, कुवांरी जैसे दर्जनों गांव पूरी तरह से जलमग्न हो गए हैं । कई गांव विस्थापित हो चुके हैं, ऐसे कठिन समय में भाजपा नेता सह युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता बिनोद राय स्थानीय लोगों की सहायता के लिए तत्पर नजर आ रहे हैं। लगातार दो दिन से वैसे जल प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं एवं यथा संभव मदद पहुंचा रहे हैं

आज उसी क्रम में सूचना मिलते ही बिनोद राय अपने सहयोगियों निधुराम कुमार एवं भाजपा कुकड़ू मंडल के महा मंत्री वासुदेव गोप के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं को जायजा लेने के लिए प्रभावित गांवों में भेजे । भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्थिति का जायजा लिया और स्थानीय लोगों को सूखा खाद्य सामग्री का वितरण किया।

वहीं निधु कुमार ने बताया कि विनोद राय के आदेश अनुसार आज हम सभी भाजपा कार्यकर्ता कुकरू प्रखंड क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं वहीं पीड़ित परिवारों को आवश्यक सामग्री का वितरण कर रहे है।

मौके पे मंडल उपाध्यक्ष नारायण महतो , गणेश महतो, मंगल दास आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)