google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

आशा-संगिनी संघ सम्मेलन पहल का चोलापुर में भव्य शुभारंभ

दैनिक समाज जागरण अतुल सोनी चोलापुर वाराणसी

आईसीएमआर व एनएचएम एवं सीईएल के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चोलापुर में “आशा-संगिनी संघ सम्मेलन” का भव्य आयोजन संकल्प काशी के तहत किया गया। यह सम्मेलन समुदाय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं में संगिनी कार्यकर्ताओं की भूमिका और उनके कार्यों की समझ को सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीप चौधरी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एच. सी. मौर्या, चिकित्सा अधीक्षक चोलापुर डॉ. आर बी यादव, चिकित्सा अधीक्षक चिरईगांव डॉ. मनोज वर्मा, स्वा. शि. अधि. शिखा श्रीवास्तव एवं सीईएल के संस्थापक (निदेशक) एवं वैश्विक स्वास्थ्य वैज्ञानिक डॉ. विश्वजीत कुमार द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अन्य ब्लाकों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान आशा एवं संगिनी कार्यकर्ताओं ने अपने क्षेत्र आधारित अनुभव साझा किए। उन्होंने नवाचारों, चुनौतियों और आशाओं के साथ कार्य करने की रणनीतियों पर विचारविमर्श करते हुए पोस्टर और चार्ट के माध्यम से यह दर्शाया कि कैसे आशाओं को समान मंच पर लाया जा सकता है जिसके लिए चार श्रेणियों में आशाओं का वर्गीकरण किया गया, जो उनकी भौगोलिक स्थितियों और कार्यदायित्वों पर आधारित था। मुख्य अतिथि डॉ. संदीप चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि हमारा सौभाग्य है की संकल्प काशी जैसी महत्वपूर्ण पहल हमारे वाराणसी से संचालित हो रही है जो समूचे प्रदेश के लिए आने वाले समय में एक मिसाल सिद्ध होगी। हमारी संगिनी और आशाएं निश्चित रूप से और सशक्त होंगी। इस पहल में स्वास्थ्य विभाग का पूरा सहयोग रहेगा जिसके लिए आश्वस्त किया।
चिकित्सा अधीक्षक चोलापुर डॉ. आरबी. यादव ने अपने संबोधन में कहा कि आशा और संगिनी कार्यकर्ता स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था की रीढ़ हैं। इनके समर्पण से ही मातृ और शिशु स्वास्थ्य में सतत सुधार संभव हो सका है। इस प्रकार के सम्मेलन आपसी सहयोग, सीखने और प्रेरणा का सशक्त माध्यम हैं। इससे पूर्व संकल्प टीम द्वारा चोलापुर सी. एच. सी. से ब्यूटीफुल बर्थ का शुभारम्भ किया गया जिसके बेहतर परिणाम स्वरुप इसका विस्तार मेडिकल कॉलेज बीएचयू समेत अन्य संस्थानों में संचालित हो रहा है। सीईएल के संस्थापक (निदेशक) एवं वैश्विक स्वास्थ्य वैज्ञानिक डॉ. विश्वजीत कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि इस मुहीम को एक क्रान्ति के रूप में देख रहे है और इस पहल को हम विश्व पटल पर भी अंकित करेंगे साथ ही जिसका शुभारम्भ चोलापुर से होगा जो प्रदेश ही नहीं पूरे भारत के लिए प्रेरणाश्रोत रहेगा यह मेरा अटल संकल्प है। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने समुदाय के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने हेतु एकजुट होकर कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)