पंकज कुमार पाठक,संवाददाता पदमा, समाज जागरण
पदमा :- इटखोरी मोड़ स्थित दिनेश लाइन होटल के समीप गुरुवार की शाम करीब 5 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हजारीबाग से बरही की ओर जा रही तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी टेलर से जा टकराई। हादसे में बाइक पर सवार युवक और युवती दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों सवार दूर जाकर गिरे।

स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को संभालते हुए एनएचआई की एंबुलेंस को सूचना दी। थोड़ी ही देर में एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज हेतु हजारीबाग सदर अस्पताल भेज दिया ।प्राप्त ज़ानकारी के अनुसार घायल युवक और युवती की पहचान चतरा जिले के ढोड़ी मनधनिया गांव निवासी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पदमा पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। खड़ी टेलर वाहन किसकी है और वह वहां क्यों रुकी थी, इसकी भी जांच की जा रही है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



