समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।।
मिर्जामुराद स्थित मेहंदीगंज मड़ई गांव में शुक्रवार को सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल ने मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों को विभिन्न उपकरण वितरित किए। आपको बता दे कि यह आयोजन सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा आयोजित किया गया था ।
वितरित किए गए उपकरणों में व्हीलचेयर, मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, छड़ी, कमोड कुर्सी, कुशन कमोड, गले का बेल्ट, घुटने का बेल्ट और कमर बेल्ट शामिल थे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. महेंद्र सिंह पटेल, सीआरसी डायरेक्टर आशीष झा और प्रभारी समन्वयक रमेश लोक समिति के संयोजक नंदलाल मास्टर उपस्थित रहे।रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल ने इस दौरान सरकार द्वारा दिव्यांगजनों के लिए चलाई जा रही विभिन्न सुविधाओं और योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान हाजरा शकील, मुकेश पटेल, मोहम्मद अकरम अली, तेज बहादुर पटेल, अजय पटेल, श्याम बली पटेल, विनोद पटेल, गुलाब वर्मा सहित कई प्रमुख लोग मौजूद।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



