google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नबीनगर में रामनवमी के अवसर पर भव्य भंडारा श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) शुक्रवार को नबीनगर में रामनवमी के पावन अवसर पर भव्य भंडारा आयोजित किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालु भक्तों ने महाप्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर भगवान राम की पूजा-अर्चना की गई और जय श्री राम के नारे लगाए गए ।भंडारे का आयोजन विभिन्न रामनवमी पूजा समिति द्वारा किया गया था, जिसमें शहर के विभिन्न हिस्सों से आए श्रद्धालु भक्त शामिल हुए।

नवरंग नाट्य कला मंदिर न्यू एरिया के श्री रामनवमी पूजा समिति द्वारा मध्य विद्यालय नबीनगर के प्रांगण में भव्य भंडारा आयोजित किया गया जबकि श्री महावीर सेवा समिति मंगल बाजार के तत्वाधान में श्री हनुमान मंदिर मंगल बाजार के प्रांगण में परंपरागत रूप से भव्य भंडारे में हजारों भक्त शामिल हुए।वही शनिचर बाजार चौक स्थित हनुमान मंदिर पूजा समिति द्वारा भी भंडारे का आयोजन किया गया।भंडारे में भोजन और प्रसाद की व्यवस्था की गई थी, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने भाग लिया।इस अवसर पर भगवान राम की आकर्षक झांकी भी प्रस्तुत की गई, जिसका श्रद्धालुओं ने फूलों से स्वागत किया। भंडारे का आयोजन शांति और सौहार्द के साथ किया गया, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने भाग लिया।वहीं श्री हनुमान मंदिर मंगल बाजार में शाम में दीप यज्ञ का आयोजन किया गया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)