(हरेश उपाध्याय) दिल्ली:-आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने गुरुवार को कस्तूरबा गांधी मार्ग मस्जिद में मुख्य इमाम डॉ. इमाम उमर अहमद इलियासी और अन्य मुस्लिम नेताओं से मुलाकात की। उसके बाद मोहन भागवत आजाद मार्केट के मदरसे पहुंचे। यहां उन्होंने मदरसा के बच्चों से मुलाकात की। उन्होंने मदरसा के बच्चों से पूछा कि वे क्या पढ़ते हैं?भागवत बच्चों से काफी देर तक मुखातिब हुए। यह शायद पहली बार है कि जब मोहन भागवत ने अचानक किसी मदरसे का दौरा किया है।मदरसे में मुलाकात के बाद आरएसएस के इंद्रेश कुमार ने कहा कि यह एक प्रयत्न है।
70 साल से तो लड़वा ही रहे हैं।जोड़ने वाले लोग ताकत से लड़ेंगे तो बांटने वाले कमजोर होंगे।हिंदू-मुस्लिम करना गलत है।मोहन भागवत मुस्लिमों से पहले मुंबई में मिले।फिर 22 अगस्त को बुद्धिजीवियों से मिले।उसके बाद डा. इलियासी से।मदरसे में मोहन भागवत ने बच्चों से जय हिंद के नारे भी लगवाए।इलियासी ने मदरसों के सर्वे को लेकर मदनी का जिक्र करते हुए कहा कि जो सर्वे हो रहा है, वो ठीक है। मदरसों को आधुनिक तालीम दी जाए।
उन्होंने कहा कि फतवों की दुनिया को अब मुस्लिम रिजेक्ट कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि ओवैसी, पीएफआई को मुस्लिम समाज खारिज कर रहा है। पीएफआई जैसे संगठनों पर कार्रवाई उचित है।आरएसएस देशभक्त संगठन है और समाज को जोड़ने और जन सेवा का काम करता है।पीएफआई हिंसा करता है और तोड़ने का काम करता है।सुबह भागवत ने ऑल इंडिया मुस्लिम इमाम ऑर्गेनाइजेशन के प्रमुख इमाम उमर अहमद इलियासी समेत अन्य मुस्लिम नेताओं से मुलाकात की थी। मुलाकात दिल्ली के कस्तूरबा गांधी मार्ग मस्जिद में हुई। मोहन भागवत की मुस्लिम बुद्धिजीवियों के साथ एक महीने में यह दूसरी बैठक है।इससे पहले मोहन भागवत ने मुस्लिम बुद्धिजीवियों के एक पांच सदस्यीय दल से मुलाकात की थी।
संघ प्रमुख की इमाम उमर अहमद इलियासी के साथ करीब एक घंटे चली और बैठक बंद कमरे में हुई। आरएसएस प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने बताया कि आरएसएस सरसंघचालक जीवन के सभी क्षेत्रों के लोगों से मिलते हैं और यह एक सतत सामान्य संवाद प्रक्रिया का हिस्सा है। बैठक के दौरान भागवत के साथ संघ के कृष्ण गोपाल,राम लाल, इंद्रेश कुमार मौजूद रहें।इसी को कहते है। मोहन भागवत का मुस्लिम बुद्धिजीवियों और मदरसों में भागवत पाठ!
- बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर पुलिस की सख्ती, सैकड़ों वाहन चेक के दौरान 10 का चालानजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बभनी थाना क्षेत्र में सीसी टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के मकसद से शुरू किया गया है। बभनी-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर शनिवार शाम को बभनी पुलिस की क्रिटिकल कॉरिडोर टीम ने यह अभियान चलाया। इसका मकसद…
- बभनी के चार गांवों में सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, डीएम से कार्रवाई की मांगजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। बभनी ब्लॉक के रन्दह, झनकपुर, सागसोती और मचबंधवा गांवों में रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। वे गांवों में साफ-सफाई की खराब व्यवस्था से परेशान थे। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस मामले में कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत बभनी के इन गांवों में…
- ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने की आवाज बुलंद, दिसंबर में होगा जिला सम्मेलनसुरक्षा, उत्पीड़न व फर्जी मुकदमों समेत टोल प्लाजा और मेडिकल सुविधाओं पर मंथन समाज जागरण गुरमा/ सोनभद्र। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सोनभद्र की आवश्यक बैठक रविवार को दैनिक तरुणमित्र जनपद कार्यालय, रॉबर्ट्सगंज में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में ग्रामीण पत्रकारों की ज्वलंत समस्याओं, पत्रकार सुरक्षा, उत्पीड़न, फर्जी मुकदमों, टोल प्लाजा,…
- ब्लास्टिंग से क्रशर प्लांट की मशीन का हिस्सा टूटकर गिरा, मलबे में दबकर सोनभद्र के चार मजदूरों की मौतसमाज जागरण/ ब्यूरो चीफ विजय कुमार अग्रहरी सोनभद्र। अहरौरा थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर क्रशर प्लांट में डस्ट हटाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। क्रशर प्लांट की मशीन का एक हिस्सा अचानक टूटकर मजदूरों के ऊपर जा गिरा। मलबे में दबने से सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र के एक ही गांव के चार मजदूरों…
- EMRS पिपरखंड के छः विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसरजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) पिपरखंड के लिए यह अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय है कि विद्यालय के छह विद्यार्थियों आदित्य, अजीत, पी.के.आर.सी. बाबू, संगीता, नेहा एवं राधा को राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली स्थित अमृत उद्यान के भ्रमण का विशेष अवसर प्राप्त हुआ है। विद्यार्थियों का यह विशेष…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








