google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

हार के हताश का परिचायक है ये भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा पर हमला : सतीश शर्मा

अभय कुमार मिश्रा, दैनिक समाज जागरण,संवाददाता झारखंड

सरायकेला खरसावां (झारखंड) 14 अप्रैल 2024:– पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मुख्य मंत्री चपाई सुरेन के गृह क्षेत्र गम्हारिया प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा का जनता से संवाद का कार्यक्रम तय था। इसी क्रम में मोहनपुर ग्राम में जेएमएम के लोगो द्वारा भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा पर हमले का प्रयास करना ये विपक्ष के ओछी मानसिकता को दर्शाता है। पूर्व भाजपा जिला मंत्री सतीश शर्मा ने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना की कड़ी निन्दा की है। सतीश शर्मा ने कहा की लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। जेएमएम झारखंड को बंगाल की तर्ज पर लोकतंत्र के महा पर्व को हिंसा में धकेलना चाहती है। लोकसभा चुनाव में मोदी की गारंटी और भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा की लोकप्रियता से हताश होकर इस प्रकार की घटना को अंजाम दे रहे हैं। आगामी चुनाव में सिंहभूम की जनता गीता कोड़ा को भारी मतों से विजयी बनाकर ऐसे घटना का मुंह तोड़ जवाब देगी।

साथ ही इस पूरी घटना की जानकारी मेल के माध्यम से देश के गृह मंत्री अमित शाह को देंगे और सांसद गीता कोड़ा के समुचित सुरक्षा का आग्रह करेगे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)