दैनिक समाज जागरण
मुस्कान खान
जनपद बिजनौर
चांदपुर थाना चांदपुर क्षेत्र में एक घर में घुसकर अलमारी का ताला तोड़ने की कोशिश करने वाले शातिर चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से हुई पहचान के बाद चोर को मुखबिर की सूचना पर दबोचा गया। गिरफ्तार आरोपी अंतरजनपदीय स्तर पर सक्रिय है और उसके खिलाफ कई जिलों में संगीन मुकदमे दर्ज हैं पीड़ित गृहस्वामी की ओर से दी गई तहरीर में बताया गया कि देर रात एक अज्ञात व्यक्ति ने घर में घुसकर अलमारियों का ताला तोड़ने का प्रयास किया। हालांकि कोई सामान चोरी नहीं हुआ, लेकिन घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपी की तस्वीर कैद हो गई। विवेचना के दौरान आरोपी की पहचान मोनू पाल पुत्र देवमुनी, निवासी मोदीनपुर कुराहा, थाना खखरेरू, जनपद फतेहपुर, वर्तमान में डडारीपुर, लुधियाना (पंजाब) के रूप में हुई। आरोपी एक लंबे समय से चोरी की वारदातों में लिप्त है और उसके खिलाफ करीब दर्जनभर मुकदमे पहले से विभिन्न थानों में दर्ज हैं पुलिस ने आरोपी को दबोचने के लिए जाल बिछाया और मुखबिर की सटीक सूचना पर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड बेहद लंबा है और वह प्रदेश के कई जिलों में चोरी, अवैध हथियार और अन्य गंभीर अपराधों में संलिप्त रहा है। गिरफ्तार करने वाली टीम में शामिल रहे उप निरीक्षक प्रदीप कुमार आरक्षी जैकी आरक्षी अर्जन तोमर शामिल रहें।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



