google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मिशन शक्ति फेज-5 के तहत पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

दैनिक समाज जागरण

मुस्कान खान

जनपद बिजनौर

बिजनौर। महिला सुरक्षा, स्वावलंबन और जागरूकता को लेकर मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत कोतवाली शहर पुलिस द्वारा एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान के तहत छात्राओं, महिलाओं व बालिकाओं को साइबर क्राइम से बचाव, नारी स्वावलंबन और आत्मरक्षा के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने उपस्थित छात्राओं को बताया कि आज के डिजिटल युग में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं, ऐसे में हर महिला और छात्रा को सतर्क रहना बेहद जरूरी है। उन्हें बताया गया कि यदि कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया या मोबाइल पर आपत्तिजनक संदेश भेजता है या परेशान करता है, तो उसकी तुरंत शिकायत करें। इस दौरान छात्राओं को 1090 (वीमेन पावर लाइन), 1930 (साइबर हेल्पलाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 1098 (बाल सहायता), 112 (आपातकालीन सेवा) जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई और इन नंबरों का प्रयोग कैसे और कब करना है, इसकी भी विस्तार से समझाया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं को जागरूक कर उन्हें इतना मजबूत बनाना है कि वे किसी भी परिस्थिति में निडर होकर अपनी रक्षा कर सकें। कार्यक्रम में छात्राओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने अनुभव साझा किए। अंत में पुलिस द्वारा छात्राओं को आत्मरक्षा के आसान तरीके भी सिखाए गए और यह संदेश दिया गया कि सशक्त नारी, सुरक्षित समाज की पहचान है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)