google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

लूट का खुलासा: मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, सिपाही जख्मी, दो आरोपी गिरफ्तार

दैनिक समाज जागरण

मुस्कान खान

जनपद बिजनौर

किरतपुर थाना किरतपुर क्षेत्र में मोबाइल लूट की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने 48 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल अवस्था में पकड़ा गया, जबकि एक सिपाही भी फायरिंग में घायल हो गया। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल बिजनौर में भर्ती कराया गया है। मोहल्ला कोटला निवासी पवन कुमार ने तहरीर देकर बताया था कि सीएनजी पेट्रोल पंप किरतपुर के पास कुछ अज्ञात लोगों ने उसका मोबाइल, नकदी व आधार कार्ड छीन लिया। पुलिस ने मामले में गंभीरता दिखाते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने जावेद पुत्र बाबू निवासी मोहल्ला मीठा शहीद, थाना किरतपुर को सकरपुरी अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से लूट में प्रयुक्त स्कूटी, आधार कार्ड की छायाप्रति व 1100 रुपये बरामद हुए। पूछताछ में जावेद ने बताया कि वारदात में उसका साथी नदीम उर्फ माढा पुत्र शफीक निवासी मोहल्ला काजियान, थाना किरतपुर भी शामिल था। पुलिस टीम को सूचना मिली कि नदीम भगवानपुर जंगल में छिपा है। टीम जब मौके पर पहुंची तो नदीम ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसमें मुख्य आरक्षी कपिल के बाएं हाथ में गोली लग गई। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें नदीम के पैर में गोली लगी और उसे घायल अवस्था में दबोच लिया गया। पुलिस ने आरोपी नदीम के पास से लूटा गया वीवो टी-2 प्रो मोबाइल फोन, 790 रुपये नकद, एक तमंचा 315 बोर, दो जिंदा और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)