google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

अगस्त क्रांति दिवस एवं युवक कांग्रेस स्थापना दिवस पर वृक्षारोपण किया गया*


*शशि भूषण दूबे कंचनीय यूपी स्टेट ब्यूरो प्रमुख/रोमेश रंजन दूबे*

मिर्जापुर 9 अगस्त।भारतीय युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस पर मिर्जापुर यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अंशू पांडेय  के नेतृत्व में वृक्षारोपण कर शपथ पत्र पढ़ा गया साथ मे प्रदेश महासचिव अनुराग मिश्रा,प्रदेश महासचिव संकट मोचन त्रिपाठी, आउटरीच प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मोहित मिश्रा,आशीष दुबे,मनीष उपाध्याय,अभय मिश्रा एवं राम कुमार प्रजापति उपस्थित रहे।
उक्त अवसर पर प्रांतीय युवक कांग्रेस पूर्वी क्षेत्र के नव नियुक्त महासचिव अनुराग मिश्र ने कहा है कि कांग्रेस के अलावा और कोई विकल्प नहीं है कि केन्द्रीय सरकार को मुंहतोड़ जवाब दे सके‌। बसपा प्रदेश में वोट कटवा पार्टी है उससे देश का भला कभी नहीं होगा।
उन्होंने ने कहा कि मिशन 2027 में इण्डिया गठबंधन की सरकार बनने से कोई रोक नहीं पायेंगा।
युवक कांग्रेस स्थापना दिवस एवं अगस्त क्रांति दिवस पर शपथ पत्र के माध्यम से कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने एवं काकोरी ट्रेन काण्ड पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया गया है।
तदुपरान्त राजीव गांधी पार्क आवास विकास कालोनी में शहीदों के यादगार में वृक्षारोपण किया गया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)