google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

ग्रेटर नोएडा में 19 वर्षीय युवती हिंडन नदी में कूदी, तलाश में जुटी पुलिस और एसडीआरएफ

कुलेसरा क्षेत्र की घटना, युवती को बचाने के प्रयास में एक युवक के भी नदी में कूदने की सूचना

ग्रेटर नोएडा, 30 अगस्त। ग्रेटर नोएडा के कुलेसरा क्षेत्र में रविवार को एक 19 वर्षीय युवती के हिंडन नदी में छलांग लगाने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवती की तलाश के लिए एसडीआरएफ टीम को लगाया गया। बचाव दल नदी में सर्च ऑपरेशन चला रहा है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक युवती किसी बात को लेकर नाराज थी और इसके बाद उसने नदी में छलांग लगा दी। उसे बचाने के प्रयास में एक युवक के भी नदी में कूदने की बात सामने आई है। हालांकि, घटना की पूरी परिस्थितियों और दोनों की स्थिति को लेकर पुलिस की विस्तृत जांच जारी है।

पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें नदी में लगातार तलाश अभियान चला रही हैं। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए भी जांच की जा रही है।

GreaterNoida #HindonRiver #NoidaNews #SDRF #GreaterNoidaNews


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)