**नोएडा।** रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर महिलाओं को उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ी राहत दी है। परिवहन निगम की बसों में महिलाओं को एक सहयात्री के साथ **27 अगस्त 2026 की सुबह 6 बजे से 29 अगस्त 2026 की मध्यरात्रि 12 बजे तक नि:शुल्क यात्रा** की सुविधा प्रदान की जाएगी।

उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास प्राधिकरण से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, नोएडा, ग्रेटर नोएडा एवं यमुना प्राधिकरण क्षेत्रों में यूपीएसआरटीसी के माध्यम से संचालित **100 ई-बसों में भी यह सुविधा उपलब्ध रहेगी।**
सरकार की ओर से रक्षाबंधन के अवसर पर परिवहन निगम की समस्त बसों में महिलाओं को एक सहयात्री के साथ नि:शुल्क यात्रा की सशर्त स्वीकृति दी गई है। इसी क्रम में नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण क्षेत्रों में संचालित 100 ई-बसों में भी महिलाओं को इस सुविधा का लाभ मिलेगा।
इस निर्णय से रक्षाबंधन पर अपने भाई-बहनों से मिलने के लिए यात्रा करने वाली महिलाओं को विशेष राहत मिलेगी। नि:शुल्क यात्रा की सुविधा **27 अगस्त सुबह 6 बजे से 29 अगस्त रात 12 बजे तक** प्रभावी रहेगी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



