google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बिहार: कलना मंदिर की ताला तोड़ पिस्तौल के बल पर लाखों की लूट

भगवान शिव को भी नहीं छोड़ा अपराधी, लूट लिए तीन किलो चांदी वाली नाग, पुजारी को पिस्तौल सटाकर दिए घटना का अंजाम

दीपक अकेला बिंदास

हरलाखी:- प्रखंड के पौराणिक कल्याणेश्वर मंदिर का ताला तोड़कर हथियार के बल पर नकाबपोश अपराधियों ने भगवान शिव की लिंग के उपर लगें करीब तीन किलो चांदी का नाग समेत लाखों रुपए की लूट की वारदात की है। घटना शुक्रवार रात की बताई गई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार रात को मंदिर का दरवाजा बंद कर सभी पुजारी अपने अपने विश्राम गृह में जाकर सो गए. रात करीब डेढ़ बजे करीब आधा दर्जन नकाबपोश अपराधियों ने भगवान शिव मंदिर की ताला को तोड़कर तीन किलो वाली चांदी का नाग निकाल ली. वहीं मंदिर में रखे दो दान पेटी भी उठा लिए।

उसके बाद अपराधियों ने पूजारी राजबल्लभ सिंह के गेट पर पहुंचे. जहां भगवान का सुमिरन कर रहे उक्त पूजारी को गर्दन में पिस्तौल सटाकर जान मारने की धमकी दी. फिर उसके कमरे से दान में दिए गए नगद करीब 25 हजार रुपये व एक मोबाईल फोन समेत कई सामानों को लेकर सभी अपराधी भाग गए.

जिसके बाद उक्त पुजारी ने मंदिर के सभी पुजारियों को जगाया. फिर घटना की सूचना पुलिस को दी गयी. इधर घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अनोज कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना का बारीकी से जांच पड़ताल की. इस दौरान पुलिस ने मंदिर के कुछ दूरी पर फेंके गए दान पेटी को बरामद की.


वहीं मामले को गंभीरता से लेते हुए बेनीपट्टी एसडीपीओ अरुण कुमार सिंह व इंस्पेक्टर रंजीत कुमार निराला भी मौके पर पहुंची और घटना का गहन जांच पड़ताल किया. उसके बाद एसडीपीओ ने डॉग स्क्वायड की टीम को भी बुलाई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका.


मंदिर में डकैती की वारदात से ग्रामीणों में दहशत


प्रशिद्ध कल्याणेश्वर मंदिर में डकैती की वारदात से ग्रामीणों में दहशत का माहौल कायम हो गया है. ग्रामीणों ने बताया कि यह कोई पहला घटना नहीं है. इससे पूर्व भी तीन बार मंदिर से दानपेटी का चोरी हो चूंकि है. दरअसल ग्रामीणों का कहना है कि जब भगवान भी सुरक्षित नही है तो हमलोगों की सुरक्षा का क्या होगा. स्थानीय लोगों ने अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग पुलिस पदाधिकारी से की है. इस बाबत एसडीपीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि वैज्ञानिक अनुशंधान के मदद से अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)