google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

औरंगाबाद जिले का देव प्रखंड के श्रुति रानी को नीट यूजी में मिली सफलता।



दैनिक समाज जागरण, वीरेंद्र यादव, जिला संवाददात्ता

औरंगाबाद (बिहार) 19 सितंबर 2022:- औरंगाबाद देव प्रखंड के श्रुति रानी को नीट यूजी में मिली सफलता। उसने देव प्रखंड के राजा कुरका प्राइमरी विद्यालय में पद स्थापित शिक्षिका रंजू कुमारी एवं प्रमोद कुमार शिक्षक की पुत्री श्रुति रानी को पहले प्रयास में हीं निट यूजी में सफलता मिल गई है। उसने 720 में 655 अंक प्राप्त किया है। उसकी ऑल इंडिया रैंकिंग 4700 है। मैट्रिक की परीक्षा में उसने रानी ब्रजराज कन्या उच्च विद्यालय देव से 469 अंको के साथ पास की थी। इंटर की परीक्षा कर्मस कॉलेज पटना से 420 अंक के साथ पास की थी श्रुति रानी ने बताया कि उसकी इच्छा डॉ बनकर समाज सेवा करने की थी। श्रुति रानी को सफलता पर उसकी माता पिता ने बताया कि ।बचपन से ही वह लग्नसील रही है। श्रुति रानी के सफलता पर माता-पिता परिवार समाज और गांव के लोग खुश हैं।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)