google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

कुटुंबा थाना परिसर में औरंगाबाद के एसपी का जनता दरबार 12 जनवरी को

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
कुटुंबा (बिहार) औरंगाबाद जिले के कुटुंबा थाना परिसर में 12 जनवरी 2026 को दोपहर 3 बजे औरंगाबाद के एसपी अंबरीश राहुल जनता दरबार का आयोजन करेंगे। इस दौरान आम ग्रामीण अपनी समस्याएं और शिकायतें एसपी के सामने रख सकते हैं। थानाध्यक्ष इमरान आलम ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य आम जनता की समस्याओं को सुनना और उनका समाधान करना है।

एसपी ग्रामीणों की शिकायतें सुनेंगे और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश देंगे।जनता दरबार में भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, आपसी तनाव, साइबर अपराध, मारपीट, धमकी, धोखाधड़ी जैसे विभिन्न स्थानीय स्तर की जनसमस्याओं से जुड़े मामलों की सुनवाई होगी ।एसपी के जनता दरबार से ग्रामीणों को अपनी समस्याओं का समाधान मिलने की उम्मीद है। इससे पुलिस-जनता संबंध भी मजबूत होंगे ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)