समाज जागरण रंजीत तिवारी
वाराणसी।।
अवादा फाउंडेशन के तत्वावधान में “अवादा दीपावली बाल मेला” का भव्य और सफल आयोजन किया गया। इस मेले का उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता, उत्साह और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देना था।
मेले में बच्चों ने अपने हाथों से मनमोहक स्टॉल लगाए जिनमें पानी पुरी, झाल मुरी, मेंहदी, खिलौने, शिकंजी जैसे स्टॉल विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। साथ ही रस्साकशी, गेंद दौड़, चित्रकला, दीया सजावट और कई प्रकार के मनोरंजक खेलों का भी आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने अपने संबोधन में कहा कि
दीपावली केवल दीपों का पर्व नहीं, बल्कि अच्छाई पर बुराई की विजय और मानवता के उजाले का प्रतीक हैं। अवादा फाउंडेशन के डायरेक्टर ऋतु पटवारी ने कहा कि दीपावली खुशियों का त्योहार है। खुशियों के कोई ग्रहण न लगे, इसलिए पटाखे जलाने से बचे। पर्यावरण को भी प्रदूषण मुक्त रखने में सहयोग दें। साथ ही हम सभी को छोटे छोटे दुकानदारों से भी खरीद दारी करनी चाहिए जिससे पर्वों पर उनके घरों में भी खुशियां आ सके।
कार्यक्रम में ग्रामीणों, अभिभावकों, शिक्षकों और स्थानीय समुदाय की सक्रिय भागीदारी रही। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
‘अवादा दीपावली बाल मेला’ बच्चों में आत्मविश्वास, टीम भावना और रचनात्मक सोच को प्रोत्साहित करने की दिशा में अवादा फाउंडेशन का एक सराहनीय प्रयास रहा।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



