google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

अवैध बालू पर प्रशासन की घेराबंदी, तिरुलडीह में रास्ते काटकर प्रशासन की बड़ी घेराबंदी

दैनिक समाज जागरण, संवाददाता

तिरुलडीह/चांडिल : सरायकेला-खरसावां जिला में अवैध बालू कारोबार के खिलाफ प्रशासन ने की तीखी प्रहार। केवल जब्ती तक सीमित न रहकर इस बार तिरुलडीह घाट क्षेत्र में बालू कारोबारियों के रास्तों पर ही प्रहार किया गया।

तिरुलडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत सपादा और तिरुलडीह घाट में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने अवैध परिवहन मार्गों पर ट्रेंच (खाई) बनाकर रास्तों को पूरी तरह काट दिया।

जिला प्रशासन के निर्देश पर थाना प्रभारी कौशल कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने संभावित अवैध उत्खनन स्थलों का निरीक्षण किया। कई ऐसे कच्चे मार्ग चिह्नित किए गए, जिनका उपयोग रात के अंधेरे में बालू ढुलाई के लिए किया जाता था। इन मार्गों को जेसीबी की मदद से ध्वस्त कर दिया गया।

अधिकारियों का कहना है कि नियमित अंतराल पर ऐसे अभियान चलाए जाएंगे ताकि अवैध खनन की पूरी श्रृंखला को तोड़ा जा सके।
प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि नियमों की अनदेखी कर बालू उत्खनन, भंडारण या परिवहन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आम लोगों से भी अपील की गई है कि वे अवैध गतिविधियों की सूचना प्रशासन को दें।


लगातार हो रही सख्ती से क्षेत्र में अवैध बालू कारोबारियों के बीच दहशत का माहौल है, वहीं प्रशासन इसे पर्यावरण संरक्षण और राजस्व सुरक्षा की दिशा में बड़ी पहल मान रहा है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)