दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार)राजकीय उर्दू मध्य विद्यालय परसिया, नबीनगर 50 छात्र-छात्राओं के दल ने मुख्यमंत्री शैक्षणिक परिभ्रमण कार्यक्रम के तहत देव और बोधगया का दर्शन किया। शैक्षणिक परिभ्रमण का उद्देश्य छात्रों का मानसिक और शारीरिक विकास करना है, साथ ही उन्हें बौद्धिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक ज्ञान प्रदान करना है। यह परिभ्रमण छात्रों को नए अनुभवों और ज्ञान के अवसर प्रदान करता है, जिससे उनका सर्वांगीण विकास होता है।

प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि बोधगया यूनेस्को की धरोहर है, जो छात्रों को बौद्धिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक ज्ञान प्रदान करता है।पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद, मध्य विद्यालय टंडवा के प्रधानाध्यापक विनोद दास और अन्य सम्मानित व्यक्तियों ने परिभ्रमण दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। परिभ्रमण दल का नेतृत्व प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश अग्रवाल ने किया, जिसमें शिक्षिका शाहीन परवीन, रूबी कुमारी, सौरभ प्रकाश और दिलीप चौधरी शामिल थे।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



