अवैध रूप से गोवा अंग्रेजी एवं देशी प्लेन शराब अधिक मात्रा में ऱखकर परिवहन करते एक आरोपी चढ़ा पचपेड़ी पुलिस के हत्थे


समाज जागरण संवाददाता विवेक देशमुख

मस्तुरी ।थाना पचपेड़ी क्षेत्र का मामला थाना प्रभारी बृजलाल भारद्वाज, प्रधान आरक्षक लक्ष्मण सिंह आरक्षक सद्दाम पाटले आरक्षक मरावी द्वारा टीम बनाकर थाना क्षेत्र के अंतर्गत अवैध शराब बिक्री की सूचना मिली अभियान चलाकर रेड कार्यवाही किया गया । कार्यवाही के दौरान राम गोपाल पटेल हीरो एसपी 125 मो.सा.क्रमांक सीजी 10 बी जी 5480 में अवैध रूप से गोवा अंग्रेजी एवं देशी प्लेन शराब अधिक मात्रा में ऱखकर ग्राम खपरी की ओर परिवहन करते हुए मिला उक्त संबंध में व्यक्ति को शराब बिक्री करने एवं रखने के संबंध में दस्तावेज प्रस्तुत करने कहते हुए पर्याप्त समय दिया गया किंतु किसी भी प्रकार का अनुज्ञप्ति प्रस्तुत नहीं किया गया उक्त आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा के अंतर्गत कार्यवाही कर रिमांड में भेजा गया।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)