वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
08 जनवरी:
किशनगंज वन प्रक्षेत्र ने जिले के हाथी प्रभावित गांवों में ग्रामीण जागरूकता अभियान शुरू किया है। इसका उद्देश्य मानव–हाथी संघर्ष कम करना और ग्रामीणों को हाथियों के व्यवहार एवं सुरक्षा उपायों की जानकारी देना है।इस अभियान में बेंगलुरु के प्रसिद्ध हाथी विशेषज्ञ डॉ. रुद्रादित्य ग्रामीणों को प्रशिक्षित करेंगे। उन्होंने असम, नागालैंड, कर्नाटक, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में ऐसे कार्यक्रम सफलतापूर्वक संचालित किए हैं।
वन विभाग के अनुसार, हर साल दिसंबर में मक्का फसल पकने के बाद नेपाल से हाथियों का किशनगंज में आगमन होता है, जिससे फसल और संपत्ति की हानि का खतरा बढ़ जाता है। अभियान में ग्रामीणों को हाथी से सामना होने पर क्या करें और क्या न करें, रात्रिकालीन सतर्कता, अफवाहों से बचाव और हाथी की उपस्थिति की सूचना तुरंत वन विभाग को देने के महत्व पर जागरूक किया जा रहा है।
वन विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि वे हाथियों को उकसाने या उनका पीछा करने से बचें, धैर्य बनाए रखें और विभाग के साथ सहयोग कर मानव–हाथी संघर्ष को रोकने में सक्रिय भूमिका निभाएँ।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



