google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मिशन शक्ति 5.0 के तहत सोनभद्र पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु व्यापक जन-जागरूकता अभियान

अनिल कुमार अग्रहरी/ समाज जागरण

सोनभद्र। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत जनपद सोनभद्र में व्यापक एवं सघन जन-जागरूकता अभियान संचालित किया गया। अभियान का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग से प्रत्यक्ष संवाद स्थापित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा उपलब्ध सहायता संसाधनों के प्रति जागरूक करना रहा।


पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ. चारु द्विवेदी (सहायक नोडल अधिकारी—मिशन शक्ति 5.0) के कुशल नेतृत्व में जनपद के समस्त थानों की मिशन शक्ति टीमों द्वारा विद्यालयों, महाविद्यालयों, बाजारों, चौराहों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।


इन कार्यक्रमों के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को साइबर अपराधों से बचाव, घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, कार्यस्थल पर उत्पीड़न से संबंधित जानकारी दी गई तथा आपात स्थिति में त्वरित सहायता प्राप्त करने के उपायों के साथ-साथ आत्मरक्षा संबंधी व्यावहारिक सुझाव भी प्रदान किए गए। साथ ही, पुलिस से निर्भीक होकर संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया।
सोनभद्र पुलिस जनसामान्य से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति या अपराध की जानकारी तत्काल नजदीकी पुलिस थाना अथवा उपरोक्त हेल्पलाइन नंबरों पर दें। महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित करना सोनभद्र पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)