समाज जागरण
शिव तिवारी
बड़ागांव
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत आज बड़ा गांव में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में एआरटीओ प्रवक्ता सुधांशु रंजन उपस्थित रहे। उन्होंने ग्रामवासियों को सड़क सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी देकर जागरूक किया।
उन्होंने बताया कि दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें। साथ ही कोहरे के कारण होने वाली दुर्घटनाओं से बचाव के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लाल रिफ्लेक्टर/स्टिकर लगाना अनिवार्य बताया।
सुधांशु रंजन ने यह भी जानकारी दी कि यदि कोई व्यक्ति सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाता है, तो सरकार द्वारा उसे ₹25,000 की सहायता राशि दी जाएगी और उस पर किसी भी प्रकार की कानूनी या कागजी कार्रवाई नहीं की जाएगी।
कार्यक्रम का संचालन आशीष दुबे ने किया। इस अवसर पर अभिषेक सिंह, सोनू, आलोक कुमार दुबे, ट्विंकल, शैलेश कुमार दुबे, रिंकू, सुरेंद्र कुमार जायसवाल, बबलू, पूर्व प्रधान करमपुर शिव तिवारी, बंटी तिवारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम से ग्रामीणों में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ी और लोगों ने नियमों का पालन करने का संकल्प लिया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



