google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सेवानिवृत सूबेदार राकेश पांडेय का गांव में हुआ भव्य स्वागत

समाज जागरण वाराणसी ओंकार नाथ दानगंज , भारतीय सेना में असम में सूबेदार पद पर तैनात रहे ग्राम भवानीपुर निवासी राकेश कुमार पांडे (49) के सेवानिवृत्त होकर गांव लौटने पर ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। बुधवार को गांव पहुंचते ही ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और देशभक्ति नारों के साथ उनका अभिनंदन किया गया।


ग्रामीणों ने सूबेदार पांडे को कंधों पर उठाकर सम्मानित किया। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से गांव का माहौल देशभक्ति से सराबोर रहा। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा और बच्चे मौजूद रहे।
सम्मान समारोह में सूबेदार पांडे ने ग्रामीणों का आभार जताते हुए युवाओं से अनुशासन और देशसेवा को जीवन में अपनाने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में मिठाइयों का वितरण किया गया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)