google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

चकखरावन में वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन

समाज जागरण
बड़ागांव (वाराणसी)।
सीएफएल बरागांव के तत्वावधान में आज गांव में एक वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें गांव के सम्मानित ग्रामवासी तथा आरोह टीम के सदस्य उपस्थित रहे। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को वित्तीय योजनाओं और बैंकिंग सेवाओं के प्रति जागरूक करना रहा।
इस अवसर पर लोगों को पावर ऑफ कंपाउंडिंग, साइबर सुरक्षा, स्टूडेंट्स के लिए बैंकिंग एसेंशियल्स तथा विभिन्न बैंकिंग सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।


शिविर में बैंक के माध्यम से संचालित महत्वपूर्ण योजनाओं जैसे — प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना एवं सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में भी ग्रामवासियों को समझाया गया और उनके लाभ बताए गए।
इसके साथ ही लोगों को बचत के महत्व पर जोर देते हुए बताया गया कि नियमित बचत कैसे करें ताकि भविष्य में आर्थिक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।
इस कार्यक्रम में एफसी मनीष सिंह सहित आरोह टीम के अन्य सदस्य उपस्थित रहे और उन्होंने ग्रामीणों के प्रश्नों के उत्तर देकर उनका मार्गदर्शन किया। शिविर से ग्रामीणों में वित्तीय जागरूकता बढ़ी और लोगों ने योजनाओं से जुड़ने में रुचि दिखाई।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)