google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के उद्देश्यों के प्रति किया गया जागरूक

दैनिक समाज जागरण
चंदौसी। जनपद संभल में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनपद स्तर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी चन्द्रभूषण के दिशा निर्देशानुसार तहसील चन्दौसी के रोटरी विद्या मंदिर, बहजोई में आउटरीच कार्यकर्ता सपना ने सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के हितार्थ चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं के प्रति जागरूकता प्रदान करते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत समस्त छात्राओं को महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित महत्वपूर्ण योजनाओं जैसे- मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य, निराश्रित महिला पेंशन योजना, चाइल्ड लाइन एवं वन स्टॉप सेंटर की कार्य प्रणाली एवं उनसे मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी विस्तृत रूप से समस्त छात्राओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं को सभी हेल्पलाइन नंबर्स 181, 1090, 1076, 112, 108, 1098 के बारे में जानकारी दी गई, कार्यक्रम में कन्या भूड़ हत्या रोकने, आर्थिक रूप से पिछड़े परिवारों की बेटियों की शिक्षा तथा स्वास्थ्य पर ध्यान देने व 18 वर्ष से कम आयु की बालिकाओं के साथ हो रही यौन हिंसा से बचने व उसकी शिकायत करने, अपनी बात खुलकर रखने तथा उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी एवं दहेज प्रथा एवं बाल विवाह जैसी कुरीतियों को समाज में सामाजिक जनसहयोग के माध्यम से समाप्त करने हेतु सभी को जागरूक किया गया। उक्त कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग से आउटरीच कार्यकर्ता श्रीमति सपना व विद्यालय से प्रधानाचार्य कुंदन सिंह मौर्य, अध्यापिका प्रीति मौर्य, अध्यापिका कु0 प्रीति चन्द्रा, अध्यापिका कु0 पारूल व समस्त छात्राएं एवं अन्य उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)