google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

उन्नत भारत अभियान के तहत पर्यावरण के प्रति किया गया जागरूक

समाज जागरण रंजीत तिवारी
वाराणसी।।
महाराज बलवंत सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गंगापुर, वाराणसी के ‘उन्नत भारत अभियान’ प्रकोष्ठ के तत्वावधान में आज रविवार को ‘संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अनूठे अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों और युवाओं के बीच शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक आरोग्यता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता पैदा करना था।
अभियान की शुरुआत भीमचण्डी ग्राम सभा के ग्राम प्रधान विजय कुमार गुप्ता मुख्य अतिथि एवं महाविद्यालय के माननीय प्राचार्य प्रोफेसर पुरुषोत्तम सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर की गई।

इस अवसर पर उन्नत भारत अभियान के समन्वयक, शिक्षकगण और भारी संख्या में छात्र-छात्राएं अपनी साइकिलों के साथ उपस्थित रहे। दिन में प्रमुख रूप से प्रोफेसर शैलेंद्र कुमार सिंह, डॉक्टरअखिलानंद सिंह, ओंकार नाथ, शिव शंकर सरोज, डॉक्टर अभय कुमार शर्मा, डॉक्टर भूपेंद्र कुमार यादव, डॉक्टर नीलम सिंह, डॉक्टर ममता देवी, दिनेश कुमार विश्वकर्मा, अशोक कुमार, विनय कुमार श्रीवास्तव, विजय बहादुर शर्मा, शिवम सिंह, प्रतिक्षा मिश्रा, सोनम सिंह, सोनम मिश्रा, जयंत गुप्ता एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक तथा कोमल विश्वकर्मा इत्यादि का सहयोग रहा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)